Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राधिकरण की टीम ने किया अवैध निर्माण को सील

प्राधिकरण की टीम ने किया अवैध निर्माण को सील

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को जियापोता में अजितेश विहार से पहले माँ शीतला विहार कॉलोनी फेज 3 में अवैध निर्माण को सील कर दिया।

प्राधिकरण की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शीतला बिहार कॉलोनी फेज-3 में कौस्तुभ के मकान के सामने सचिन द्वारा लगभग 40’’30’ के क्षेत्रफल में भूतल पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्राधिकरण की टीम ने किया अवैध निर्माण को सील