Ticker

6/recent/ticker-posts

83 यूपी बटालियन, 86 यूपी बटालियन, 26 यूपी बटालियन एनसीसी की ए सर्टिफिकेट परीक्षा हुई संपन्न

83 यूपी बटालियन, 86 यूपी बटालियन, 26 यूपी बटालियन एनसीसी की ए सर्टिफिकेट परीक्षा हुई संपन्न

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - 83 यूपी बटालियन, 86 यूपी बटालियन, 26 यूपी बटालियन एनसीसी की ए सर्टिफिकेट परीक्षा आज कमान अधिकारी 86 कर्नल कुमार गौरव, कमान अधिकारी 83 कर्नल एन एस मान सेना मैडल के निर्देशन में जनपद के 235 एनसीसी कैडेट्स की सामूहिक ए सर्टिफ़िकेट परीक्षा नालंदा वर्ल्ड स्कूल में संपन्न कराई गई। 

सर्वप्रथम कैडेट्स की लिखित परीक्षा संपादित हुई जिसके आधार पर दो वर्ष के एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त की गई सिखलाई का मूल्यांकन किया जाएगा। द्वितीय सत्र में  ड्रिल अभ्यास, हथियार प्रशिक्षण ,फ़ील्ड क्राफ़्ट बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग की केडेट्स के द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा उत्साह पूर्वक दी गई।इस अवसर पर  कर्नल तनय कोठियाल, चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुण्डीर,सूबेदार मेज़र सुरेंद्र कुमार,सुबेदार नीरज, सूबेदार यू बी आले, सूबेदार विक्रम सिंह,सूबेदार विकास राणा,ना सूबेदार नछत्र सिंह,बीएचएम नरेन्द्र कुमार,सीएचएम सोहन लाल, सीएचएम नरेश कुमार,जीसीआई अरीबा,सुशील कुमार वर्मा,सुहैल अहमद,दीपा सैनी सहित तीनों बटालियन का सिविल स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत