Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास एवं संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जंयती

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास एवं संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जंयती

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-संत शिरोमणि गुरु रविदास एवं संत शिरोमणि नरहरी महाराज कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज एवं संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जयंती पर होने भावपूर्ण नमन किया और उनके आदर्शों सिद्धांतों को जीवन में अपने का संकल्प लेते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज एवं संत नरहरी महाराज समाज के ऐसे महापुरुष है जो हमारे मार्गदर्शक रहे हैं और उन्होंने समाज में उच्च नीच के भेदभाव को समाप्त कर समानता का संदेश दिया ऐसे महापुरुष हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है जिनके आदर्श सिद्धांतों को हमें जीवन में अपनाना चाहिए।पूर्व मंत्री विनोद तेजियां वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार प्रधान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज किसी वर्ग विशेष के नहीं बल्कि सर्व समाज के महापुरुष है और उनके सिद्धांत और विचार जीवन को एक नई दिशा देने का काम करते हैं।प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि संतो के विचार ही जीवन में एक ने अध्याय की शुरुआत करते हैं इसलिए हमें सदैव संतों की वाणी और उनके आदर्श सिद्धांत अपने चाहिएइस मौके पर सुरेश गुर्जर चौधरी अब्दुल गफूर राजकुमार घटडा काशिफ अल्वी अवनीश गौतम  अमन रजत गौतम शाहिद मंसूरी दक्ष यादव सतीश गौतम विनोद कुमार सनी कुमारवेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत