खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में हो रही हैं धांधली- चौधरी नीरपाल
जूनियर वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-फर्जी खेल एसोसिएशन बनाकर बच्चों को झूठे सपने दिखाए जाते है।इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से की जायेगी।बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नही होने देंगे।
हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ चयन प्रक्रिया में भेदभाव नहीं होना चाहिए।हमें बहुत जगह से ये शिकायतें मिल रही है। स्पोर्ट्स स्टेडियमों में बाहरी और फर्जी प्रशिक्षकों का बोलबाला है,बच्चों को गुमराह किया जाता है,अवैध धन उगाई की जाती है।गरीब बच्चों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है वो धन अभाव के कारण खेलने से वंचित रह जाते है।फर्जी खेल एसोसिएशन बनाकर बच्चों को झूठे सपने दिखाए जाते है।इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से की जायेगी।बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नही होने देंगे। जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर व महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि खेलो में फैली अव्यवस्थाओं से केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी बच्चों,खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।नशा एक दीमक की तरह है जो शरीर को धीरे धीरे खोखला कर देती है। बैठक में भारतीय क्रिकेट टीम को जूनियर वर्ल्ड कप जीतने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।बैठक में कमल सोनकर,जगपाल नवादा,लल्लन प्रसाद, उसेनदर शर्मा,निशांत, आकाश उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ