Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी’

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी’

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 78शिकायते/समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें से 42समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व ,भूमि,विवाद,विद्युत,राशन,अतिक्रमण,पेयजल,पंचायतीराज,शिक्षा आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।कार्यक्रम में शिकायतकर्ता प्रवीण शर्मा निवासी सैनिक कॉलोनी पथरी ने रेलवे स्टेशन के पास पथरी क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में रेत बजरी के हैवी लोड के ट्रैक एवं लोडर चलते है जिसकारण क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे बन गए है,धूल मिट्टी उड़ने के कारण क्षेत्रवासियों को बहुत दिक्कत हो रही है,सड़कों के गड्ढे भरने एवं पानी का छिड़काव कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर जन सुनवाई कार्यक्रम में दुबारा न पहुंचे,सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जो समस्या उनके माध्यम से निस्तारित की जानी थी,ऐसी समस्याओं को संबंधित अधिकारी दो दिन के भीतर समस्या का निराकरण करना सुनिश्चित करें,समस्या का निराकरण न होने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जाती है उनका गंभीरता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समयांर्गत त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी’

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 461शिकायतें तथा एल 2पर 95शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग,एआरटीओ निखिल शर्मा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा