Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने जनपद में शुरू किया सघन सत्यापन अभियान

 पुलिस ने जनपद में शुरू किया सघन सत्यापन अभियान

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में सघन सत्यापन अभियान शुरू किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में किरायेदारों,बाहरी व्यक्तियों,घरेलू नौकरों और फड़-ठेली संचालकों का सत्यापन किया जा रहा है।

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें घर-घर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और कोर्ट चालान भी किए जा रहे हैं।अभियान के दौरान कई लोगों के मौके पर चालान किए गए हैं।सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू की गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन अभियान अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं,अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट