अलग-अलग मामलों में हत्या के प्रयास के पांच आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में हत्या के प्रयास के पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की ओर से जारी विज्ञिप्त के अनुसार खेड़ी आसा गांव निवासी बनेक सिंह ने गांव के रोहित, ऋतिक, रणखंडी गांव निवासी राहुल और जनपद शामली के थानाभवन निवासी रवि के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि चारों लोगों ने रंजिश के चलते बेटे विशाल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी थी। चारों लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी, तभी से वह वांछित चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने नन्हेडा आसा गांव से चारों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, हत्या के प्रयास में वांछित सुकेश उर्फ सुक्का को पुलिस ने हाईवे स्थित फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रणखंडी पछाया पट्टी निवासी विपिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सुकेश ने घर में घुसकर तहेरे भाई मिंटू, अमरपाल, पिता किरणपाल और बहन अंकिता पर हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
0 टिप्पणियाँ