Ticker

6/recent/ticker-posts

स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं को जागरुक करें अधिकारी- रविंद्र बाबू

स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं को जागरुक करें अधिकारी- रविंद्र बाबू

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- स्मार्ट मीटर लगाने का उपभोक्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्मार्ट मीटर और बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराए जाने के लिए जनता को जागरुक करने के निर्देश दिए। 

नगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं के आवास पर विद्युत निगम स्मार्ट मीटर लगा रहा है। लेकिन इसमें रीडिंग अधिक आने की बात कहते हुए लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसको देखते हुए शनिवार को निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी जनता के बीच जाएं और उन्हें स्मार्ट मीटर के प्रति जागरुक करें। इसके साथ ही उन्हें यह निर्देश भी दिए गए कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी के मामले में बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण नहीं कराया, अधिकारी उन्हें पंजीकरण कराने के लिए जागरुक करने का काम करें। ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें। रविंद्र बाबू ने बताया नगर क्षेत्र में अभी तक तीन हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। निर्देश दिए जो बिजली चोरी वाले उपभोक्ता योजना में पंजीकरण नहीं करा रहे हैं उनके खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन