खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, विजेता हुए पुरस्कृत
दून वैली स्कूल में संपन्न हुई दो दिवसीय खेल स्पर्धाएं
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-दून वैली पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विद्यार्थियों ने वर्ल्ड कप थीम और लोटस डांस के साथ ही वंदे मातरम गीत पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ के अलावा अन्य स्पर्धाओं में उत्साह दिखाया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला और मैदान में सीखी गई अनुशासन, धैर्य और टीम भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा भरे दौर में पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय होना जरूरी है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, योगेंद्र गोयल, तनुज कपिल व हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ