Ticker

6/recent/ticker-posts

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

 रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- आम आदमी पार्टी (आप) सहारनपुर इकाई द्वारा शनिवार को कथित मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इस डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष संजय कुमार जैन के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह ट्रेड डील देश के किसानों, छोटे व्यापारियों, एमएसएमई सेक्टर और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर न तो संसद में विस्तृत चर्चा हुई है और न ही देश की जनता को पूरी जानकारी दी गई है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि भारतीय बाजार को विदेशी उत्पादों के लिए असंतुलित तरीके से खोला जाता है, तो इससे देश के किसानों और स्थानीय उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पार्टी का आरोप है कि इस प्रकार के समझौते से कृषि क्षेत्र, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति से मांग की कि देशहित को ध्यान में रखते हुए इस समझौते को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। साथ ही संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन