Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रैक्टर ट्राली चालक की दुर्घटना में मौत

 ट्रैक्टर ट्राली चालक की दुर्घटना में मौत

देर रात करनजाली बास्तम मार्ग पर हो रही थी मिट्टी की ढुलाई

मृतक परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली मालिक पर आरोप, पुलिस को दी तहरीर

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी की ढुलाई कर रहे चालक की देर रात दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई मौत से चालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव जड़ोदाजट निवासी 32 वर्षीय रोहित पुत्र सोनू ट्रैक्टर ट्राली चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की रात वह गांव के ही एक व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली से करनजाली बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। देर रात करीब बारह बजे ट्रैक्टर की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चालक रोहित की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई रोहित की मौत से बेहाल परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली मालिक पर दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ट्रैक्टर ट्राली चालक की दुर्घटना में मौत