Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ मुज़फ्फरनगर

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ मुज़फ्फरनगर

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भारत की बेटी का सम्मान

रिपोर्ट फैसल मलिक

मुज़फ्फरनगर-नेपाल के काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक गरिमामयी साहित्यिक समारोह में मुज़फ्फरनगर की सुप्रसिद्ध कवयित्री अंजली उत्तरेजा गुप्ता को ‘मातृभाषा रत्न’अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में नेपाल सहित विभिन्न देशों के साहित्यकार, भाषा विशेषज्ञ,शिक्षाविद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान हिंदी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन तथा वैश्विक स्तर पर प्रसार में अंजली उत्तरेजा गुप्ता के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। संस्था की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, सम्मान प्रतीक चिन्ह तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मातृभाषा किसी भी समाज की पहचान, संस्कृति और विरासत की आधारशिला होती है।ऐसे में मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है।उन्होंने कहा कि अंजली उत्तरेजा गुप्ता का साहित्य समाज में सकारात्मक सोच, संस्कृति और भाषा प्रेम को मजबूत करता है।सम्मान प्राप्त करने के बाद अंजली उत्तरेजा गुप्ता ने इस उपलब्धि को हिंदी भाषा, अपने गुरुजनों,पाठकों और परिवार के नाम समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।इस सम्मान की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत,शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुज़फ्फरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में साहित्य प्रेमियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।विभिन्न साहित्यिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह साहित्य सेवा करते रहने की कामना की।यह सम्मान न केवल अंजली उत्तरेजा गुप्ता की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हिंदी भाषा एवं भारतीय साहित्य के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ट्रैक्टर ट्राली चालक की दुर्घटना में मौत