नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का द्वितीय बैच शुरू
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष बंसल के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का शुभारंभ रविवार से नागरिक सुरक्षा कार्यालय परिसर में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह एवं चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के संबोधन के साथ हुआ।
इस अवसर पर अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा के महत्व, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता को बढ़ाना तथा उन्हें आपदा एवं आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को बचाव, राहत, प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस कश्मीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को सक्षम बनाकर नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित की जा सके।
0 टिप्पणियाँ