Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का वोटर लिस्ट में नाम होना बेहद ज़रूरी है।-मौलाना गुलफ़ाम मज़ाहिरी

लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का वोटर लिस्ट में नाम होना बेहद ज़रूरी है।-मौलाना गुलफ़ाम मज़ाहिरी

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-जमीयत उलेमा-ए-हिन्द की नकुड़ तहसील इकाई द्वारा इस्लाहे मआशरा के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सामाजिक, धार्मिक और लोकतांत्रिक दायित्वों पर गहन मंथन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में जिम्मेदार पदाधिकारी, बुजुर्ग तथा युवा वर्ग मौजूद रहा जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।

नगर के मौहल्ला बंजारान स्तिथ नगर अध्यक्ष इरफ़ान काला के आवास हुई बैठक को संबोधित करते हुए जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना गुलफ़ाम मज़ाहिरी  ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का वोटर लिस्ट में नाम होना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से आगे आकर नए वोट बनवाने और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की। मौलाना क़ासमी ने कहा कि वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं बल्कि देश व समाज की दिशा तय करने की अहम ज़िम्मेदारी है।बैठक में आगामी रमज़ानुल मुबारक के पाक महीने को किस तरह इस्लामी उसूलों के साथ बेहतर तरीके से गुज़ारा जाए, इस पर भी चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष मौलाना मुनव्वर हुसैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए इस्लामी शऊर, अख़लाक़, सब्र, इबादत, परहेज़गारी और सामाजिक ज़िम्मेदारियों पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमज़ान केवल रोज़े का महीना नहीं, बल्कि अपने किरदार को बेहतर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सुनहरा अवसर है। बैठक में तहसील इकाई के महासचिव मुफ़्ती उस्मान मज़ाहिरी ने ज़ोर दिया  कि इस्लाहे मआशरा के तहत नशाखोरी, फिज़ूलखर्ची, गलत रस्मों और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक सशक्त, शिक्षित और जागरूक समाज की नींव रखी जाए। इस दौरान मौलाना इफ़्तिख़ार क़ासमी, डा0 ताहिर अंसारी, सुलेमान, हाफ़िज़ शाहिद रशीद, शम्स तबरेज़, नोमान निज़ामी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल विश्वविद्यालय में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता मेरकी का भव्य समरोह