परिषदीय विद्यालयों की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे के खंड संसाधन केंद्र पर परिषदीय विद्यालयों की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में एआरपी सुमित यादव, सुरेंद्र सैनी, संजय कुमार एवं सोनवीर द्वारा संदर्भदाताओं के रूप में विद्यालय स्तर पर समस्त विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व सामुदायिक एवं अभिभावकों की सहभागिता एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भूमिका आदि विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान सोरण सिंह गौतम, रविदत्त शर्मा, अर्जुन सिंह, नरेंद्र कुमार, इंदु, प्रतिभा, बेबी, उर्मिला सहल, रीता व यास्मीन आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ