Ticker

6/recent/ticker-posts

बीएचईएल हरिद्वार को मिला, नराकास राजभाषा सम्मान

बीएचईएल हरिद्वार को मिला, नराकास राजभाषा सम्मान

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-राजभाषा कार्यान्वयन एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु,नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास)हरिद्वार द्वारा,बीएचईएल हरिद्वार को सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में वर्ष 2024-25 के लिए,तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आईआईटी, रूड़की में आयोजित 41वीं अर्धवार्षिक बैठक के दौरान,नराकास हरिद्वार के अध्यक्ष एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ.अमर नाथ त्रिपाठी ने,यह पुरस्कार बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौडा, उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशी सिंह एवं राजभाषा अधिकारी योगेंद्र प्रसाद को प्रदान किया।बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने नराकास राजभाषा शील्ड प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए, इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्रभाग में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण,वरिष्ठ अधिकारी तथा नराकास प्रतियोगिता के विजयी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बीएचईएल हरिद्वार को मिला, नराकास राजभाषा सम्मान