Ticker

6/recent/ticker-posts

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मेयर किरण जैसल का अभिनंदन करेगी भाजपा

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मेयर किरण जैसल का अभिनंदन करेगी भाजपा 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-मेयर किरण जैसल एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को भाजपा की और से ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए प्रदेश सहसंयोजक मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि सम्मान समारोह में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। विधायक मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस दौरान मेयर किरण जैसल व सभी भाजपा पार्षदों का अभिनंदन एवं 1वर्ष में किए गए 35 विकास कार्यो के पत्रक का विमोचन किया जाएगा।विकास तिवारी ने कहा कि मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है।भूमि खरीद प्रकरण में अनियमितताएं मिलने पर नगर निगम की और से तत्काल कार्रवाई की गयी।जगजीतपुर मेडिकल कालेज मंें शीघ्र ही जांच, भर्ती और उपचार की सभी सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।हरि लोक तिराहे पर फ्लाईओवर का विस्तारीकरण का कार्य गतिमान है।खिलाड़ियों के लिए इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण पूर्ण हो चुका है।पार्किंग की समस्या दूर की गयी है।नई पार्किंग विकसित की जा रही है।भगत सिंह चौक क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान के लिए 48करोड़ की परियोजनाएं एवं ज्वालापुर कनखल क्षेत्र के जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 500 करोड़ की परियोजनाएं सिंचाई विभाग के साथ तैयार की गई है। जिसकी शासन में स्वीकृति अंतिम चरण में है। निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए 300 गोवंश की क्षमता वाले गौदान नंदी शाला का निर्माण कराया गया है।बस्तियों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान में 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं।डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं सफाई व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए 30 नए कूड़ा वाहन बढ़ाए गए हैं।मांस की दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा,अनुज त्यागी, हीरा सिंह बिष्ट,अनिल पुरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन