Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सामाजिक एकजुटता और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सामाजिक एकजुटता और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (UPSGMC) की चौथी महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सहारनपुर में आयोजित हुई।बैठक में सिख समुदाय की स्वतंत्र पहचान, धार्मिक मर्यादा, सामाजिक एकजुटता तथा युवाओं के भविष्य को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर वर्ष 2014 के सिख दंगा पीड़ितों की सहायता एवं सिख समाज को प्रशासनिक व न्यायिक सहयोग प्रदान करने के लिए गुरप्रीत सिंह बग्गा को 'नवाब कपूर सिंह सेवा अवार्ड' से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड ने सिख समाज की एकता, धार्मिक मर्यादा के पालन तथा समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग रखी।प्रदेश कोर कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह बग्गा ने समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों पर बल दिया। एडवाइजरी बोर्ड सदस्य राजिंदर पाल सिंह राजू चड्ढा ने संगठन को उत्तर प्रदेश के सिखों के लिए आवश्यक बताते हुए इसे समाज हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने सिख जनगणना और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया, जबकि प्रदेश कोर कमेटी सदस्य धर्मवीर बग्गा ने लखनऊ और कानपुर में 22 एवं 23 अगस्त से यूपीएससी की निःशुल्क कोचिंग व काउंसलिंग शुरू करने की घोषणा की। महासचिव सुरिंदर पाल सिंह बख्शी ने बैठक का संचालन करते हुए पिछली बैठक की कार्यवाही और वर्तमान एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में जसबीर सिंह, अमानप्रीत सिंह, दलजीत कोचर, हरिंदर सिंह चड्ढा, मोहन सिंह झास, गुरशरण सिंह, तिरलोचन सिंह, नारंग सतपाल सिंह, गोल्डी, भूपेंद्र पिंडा, बाबा विजय सिंह, जत्थेदार प्रीतम सिंह, इंदरजीत सिंह बत्रा, जसबीर सिंह बग्गा, गुरविंदर सिंह भोला, बलबीर सिंह, धीर सरदार, ई.पी. सिंह, मालिक सिंह, सतनाम सिंह सलूजा, मनदीप सिंह, गुरलाल सिंह, बालप्रीत सिंह तथा सतपाल सिंह मान सहित 25 जिलों से आए सिख प्रधानों और सेवादारों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सामाजिक एकजुटता और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर