प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में बदले देश के हालात।सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण आज जनता खुशहाल-देवेंद्र निम
रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने विधानसभा के कई गांवों में महा जनसम्पर्क कर नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने क्षेत्र के मुंडीखेड़ी, शेरपुर एवं जंधेड़ा में महा जनसम्पर्क किया।गली गली घूम कर ग्रामीणों से वार्तालाप किया और केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया।देवेंद्र निम ने कहा कि 12 वर्ष पहले के भारत और आज के भारत में बड़ा अंतर आ गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अद्भुत क्षमता और योजनाओं से भारत की जनता को ख़ुशहाली तक लाने का कार्य किया है।जनता की छोटी से छोटी ज़रूरतों को पूरा किया है।ग़रीब, मजदूर, किसान व्यापारी और महिलाओं को विशेष सम्मान दिया है।करोड़ों लोगों के पक्के घर बनवा कर उनके सपनों को साकार किया है।आयुष्मान भारत जैसी दुनिया की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना के माध्यम गरीबों मजदूरों असहायों के लिए पाँच लाख रुपये तक का ईलाज कराने की व्यवस्था की है।कन्या विवाह योजना जैसी तमाम योजनाओं ने भारत के लोगों का सर गर्व से ऊँचा किया है।ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि आज भारत पूरी दुनिया में बड़ी शक्ति के रूप में जाना जाता है।इस दौरान ग्रामीणों ने भी विधायक देवेंद्र निम को आशीर्वाद दिया।
0 टिप्पणियाँ