Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा वैश्य अग्रवाल सभा ने मनाई दानवीर थामाशा की जयंती

युवा वैश्य अग्रवाल सभा ने मनाई दानवीर थामाशा की जयंती

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- युवा वैश्य अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ गोयल के नेतृत्व में वैश्य समाज ने भामाशाह की जयंती श्रद्धा से मनाई।

भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 को हुआ था। उन्होंने महाराणा प्रताप को संघर्ष के समय इतना धन दान दिया था कि 25 हजार सैनिकों का 12 वर्षों तक खर्च चल सकता था। कार्यक्रम में भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वैश्य अग्रवाल धर्मशाला, गौशाला रोड में दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के बाद पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इससे गरीब-असहाय लोगों को आर्थिक-सामाजिक सहयोग मिलेगा। युवाओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने और महिलाओं को आगे लाने की अपील भी की गई है! दानवीर भामाशाह मेवाड़ के महाराणा प्रताप के कोषाध्यक्ष और परामर्शदाता थे। मुगलों से युद्ध के दौरान जब मेवाड़ का खजाना खाली हो गया था, तब भामाशाह ने अपनी पूरी निजी संपत्ति महाराणा को सौंप दी थी। उनके दान से मेवाड़ की सेना फिर से संगठित हुई। इसी वजह से उन्हें "दानवीर" कहा जाता है। राजस्थान सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में भामाशाह जयंती को "व्यापारी कल्याण दिवस" के रूप में मनाया गया। इस दिन चुनिंदा व्यापारियों को सम्मानित किया |युवा वैश्य अग्रवाल सभा जैसे संगठन भामाशाह जयंती पर उनके त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानशीलता के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम करते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा वैश्य अग्रवाल समाज के जिला मंत्री सचिन गर्ग, गौरव गुप्ता, पुण्य गर्ग,मनोज गोयल, वैभव गुप्ता, विभु गोयल, आकाश अग्रवाल, वैभव मित्तल, सागर अग्रवाल, विशाल ऐरन, सौरव गर्ग आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

युवा वैश्य अग्रवाल सभा ने मनाई दानवीर थामाशा की जयंती