जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा खिलाड़ियों की फाइट करवाकर किया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन ताईक्वांडो एसोसिएशन, सहारनपुर के द्वारा किया गया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा खिलाड़ियों की फाइट करवाकर किया गया।क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में सफलता के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त माध्यम हैं। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ताईक्वांडो अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का संदेश देने वाली लोकप्रिय मार्शल आर्ट है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ के सचिव अभिषेक चौधरी, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, हेमन्त सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ