Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने पर शनिवार को रोशनाबाद स्थित कैम्प कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डोबाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शानदार विदाई दी गई।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व,अनुशासनप्रिय कार्यशैली तथा जनहित में लिए गए प्रभावी निर्णयों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने कार्यकाल के दौरान डोबाल के कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की गईं।विदाई समारोह के दौरान डोबाल ने जनपद हरिद्वार में मिले सहयोग के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।