चोरी की बाइक व तमंचे समेत गिरफ्तार किया
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-थाना बहादराबाद पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
एसएसआई नितिन बिष्ट,एसआई अमित नौटियाल सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल प्रीतम तोमर,कांस्टेबल बलवंत व पीआरडी अमजद मलिक के साथ पथरी रोह पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वायरलेस सैट पर थाना श्यामपुर क्षेत्र से एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी सूचना फ्लैश होने पर पुलिस टीम ने बहादराबाद की तरफ से आ रहे बिना नंबर की मोटरसाइकिल के सवार को रोककर मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर चेक किया तो मोटरसाइकिल कुछ समय पूर्व थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई निकली।पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार से सख्ती से पूछताछ पर मोटरसाइकिल थाना श्यामपुर क्षेत्र चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए अपना नाम सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपुरा थाना कीरतपुर बिजनौर बताया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 312बोर का तमंचा भी बरामद हुआ।
0 टिप्पणियाँ