नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निस्वार्थ सेवा और 'परमार्थ' के सच्चे प्रतीक-धर्मवीर प्रजापति
सहारनपुर में नागरिक सुरक्षा कोर के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन
महापौर, नगर विधायक और चीफ वार्डन ने स्वयंसेवकों के सेवा भाव को वंदनीय बताया
वार्डनों संग मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने खेली फूलों की खेली, हुए भाव-विभोर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज सहारनपुर में 'नागरिक सुरक्षा कोर' द्वारा आयोजित वार्डन और स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वही वार्डनों, मेयर संग फूलों की होली खेली,। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर और पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार साझा किए।
मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विभाग की उपलब्धियों और सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की मंत्री जी ने बताया कि देश की आजादी के बाद पहली बार भारत सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण के लिए विशेष बजट आवंटित किया गया है। यह केंद्र और प्रदेश सरकार की इस विभाग के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्होंने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग बिना किसी वेतन के, अपने घर से पैसा और समय खर्च कर कांवड़ यात्रा, मेलों, आपदाओं और त्योहारों में जनता की सेवा करते हैं। मंत्री ने रामायण की चौपाई 'परहित सरिस धर्म नहिं भाई' माध्यम से स्वंसेवको को समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया और स्वयंसेवकों के जीवन का मूल मंत्र बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहले केवल 17 इकाइयों तक सीमित इस विभाग का गठन अब उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कर दिया गया है।मंत्री ने अपने संबोधन में जेल विभाग के कार्यकाल के बेहद मार्मिक किस्से साझा किए:मासूम बच्चों का भविष्य: उन्होंने एक निरीक्षण का जिक्र किया जहाँ ढाई साल के बच्चे को जेल में देख वे व्यथित हो उठे। उन्होंने कहा, "माँ का दोष हो सकता है, पर उस मासूम का क्या?" इसी के बाद उन्होंने पूरे प्रदेश की जेलों से 400 से अधिक बच्चों की सूची मंगवाकर उनके खान-पान, शिक्षा और मानसिक विकास के लिए विशेष प्रबंध किए।हृदय परिवर्तन: उन्होंने मथुरा जेल के एक कैदी गायक का उदाहरण दिया, जिसने मंत्री के सुधार कार्यों से प्रभावित होकर उनके सम्मान में गीत लिखा और भविष्य में उनके लिए नि:शुल्क सेवा का संकल्प लिया।विशिष्ट अतिथियों का संबोधन में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह: महापौर ने स्वयंसेवकों को 'शहर के गुप्त रक्षक' बताते हुए कहा कि नगर निगम के स्वच्छता अभियानों और बड़े आयोजनों में आपकी भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह है। उन्होंने नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नगर विधायक राजीव गुंबर: विधायक ने कहा कि प्रशासन को जब भी अतिरिक्त सहयोग की जरूरत होती है, नागरिक सुरक्षा के जांबाज सबसे आगे खड़े मिलते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों के कल्याण के लिए शासन स्तर पर हर संभव पैरवी करने की बात कही।विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोड के वार्डन हर व्यवस्था में दिखाई देते हैं चाहे कावड़ यात्रा हो या फिर ईद हो या होली सभी में व्यवस्था बनाने का कार्य वार्डन ही करते हैं। मेयर महापौर डॉ अजय सिंह ने नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनो की प्रशंसा करते हुएकहा कि चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन केनेतृत्व में सिविल डिफेंस लगातार उन्नति कर रहा है। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर ने कहा कि कोई भी कार्य हो चाहे वह कावड़ यात्रा हो या फिर सेवा भारती या फिर कोई अन्य त्योहार सभी में वर्णों का पूर्ण सहयोग मिलता रहा है यहां तक की बाढ़ से निपटने के लिए भी इन्हीं वालों का सहयोग रहा है और वह उम्मीद करते हैं इन प्रशिक्षण के बाद वार्डन और अधिक मजबूत होंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। सभी का धन्यवाद करते हुए चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों को आधुनिक आपदा प्रबंधन और त्वरित सहायता (फर्स्ट रेस्पॉन्स) के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। त्योहारों पर शांति और भाईचारे की अपील कीआगामी होली और रमजान के पर्वों का जिक्र करते हुए मंत्री जी और अन्य अतिथियों ने सभी से आपसी सौहार्द और सकारात्मक सोच के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वे ड्यूटी के दौरान जनता के साथ शालीनता से पेश आएं और समाज में शांति व्यवस्था का उदाहरण पेश करें।कार्यक्रम के अंत में नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनो के साथ मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने फूलों की होली खेली इस दौरान वार्डन जमकर होली के गानों पर झूमे और पूरा वातावरण फूलों की सुगंध से महक उठा हर किसी के पांव थिरक रहे थे तो चेहरे पर भरपूर जोश नजर आ रहा था और वही यह सब देखकर मंत्री धर्मवीर प्रजापति भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में ऐसी होली नहीं खेली और आज वाकई ही होली का आनंद आ गया। उन्होंने कहा कि ऐसी होली जिसमें सभी वर्ग और धर्म के लोग शामिल हैं और खुशी से झूम रहे हैं और उन्हें गर्व है कि वह इस फूलों की होली का हिस्सा है उनके स्वागत में इस की होली का आयोजन किया गया हैकार्यक्रम में उपनियंत्रक कश्मीर सिंह, सहायक उपनियंत्रक दिनेश कुमार, चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन डिप्टी चीफ वार्डन डॉ.है हंसराज सैनी, प्रभाकर वार्डन देवेंद्र बंसल देशबंधु शर्मा वसीम अख्तर ऋषभ अग्रवाल ऊपर उप प्रभागीय वार्डन राकेश जैन एमपी चावला पार्षद मनोज प्रजापति स्टाफ ऑफिसर दीपक गुप्ता घटना नियंत्रण अधिकारी नरेश कुमार सैनी अर्चना रानी अविनाश जैन नाटी सरफराज खान पवन सिंघल शमशेर सिंह मयंक कुमार गौरव धीमन पोस्ट वार्डन वीर सैन जैन राजबीर वर्मा जगजीवन सिंह राठौड़ डाक्टर हरप्रीत सिंह अमित जैन अरुण सूरी दीपक भार्गव सहीराम नीना जैन अमित सिंघल आशीष गुप्ता अवनेंद्र शमीम अहमद विनय जैन राजा जैन मोहम्मद जावेद धीरज कुमार जैन तथा नागरिक सुरक्षा कर के 400 स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया


0 टिप्पणियाँ