Ticker

6/recent/ticker-posts

विवाहिता से जुड़े दहेज उत्पीड़न व मायके पक्ष पर हुए जानलेवा हमले के मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में किया प्रदर्शन

विवाहिता से जुड़े दहेज उत्पीड़न व मायके पक्ष पर हुए जानलेवा हमले के मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में किया प्रदर्शन

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता से जुड़े दहेज उत्पीड़न व मायके पक्ष पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया।

धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विकास सैनी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गर्भवती महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया उस पर भ्रूण जांच व गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया और मायके पक्ष पर जानलेवा हमला किया गया जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती बजरंग दल का आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि पीड़िता ने भेरमऊ निवासी अपने ससुराल पक्ष के करीब 12 नामजद व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। पुत्री के जन्म के बाद ताने दिए गए और वर्तमान में गर्भवती होने पर भ्रूण जांच व गर्भपात का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि पति ने तमंचा दिखाकर डराया। पीड़िता की सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता के पिता व फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की उंगली कट गई। हमलावरों ने मायके पक्ष की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रेफर किया। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर स्थिति को शांत कराया। कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। धरने में उपाध्यक्ष राहुल, सागर कुलहेड़ी, संदीप हिन्दू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने भी की अभियान में भागीदारी