Ticker

6/recent/ticker-posts

दुकान बंद कर लौट रहे युवक पर अज्ञात नकाबपोश युवकों ने किया लाठी-डंडों से हमला

दुकान बंद कर लौट रहे युवक पर अज्ञात नकाबपोश युवकों ने किया लाठी-डंडों से हमला

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-बीती रात नगर में एक युवक पर हुए हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार देर रात नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी शाहिद पुत्र नजीर अहमद अपनी सब्जी की दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह जैन धर्मशाला के पास पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार से पांच नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से शाहिद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल शाहिद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के गोरखधंधे का किया भंडाफोड़,अवैध शराब की भारी खेप की बरामद