Ticker

6/recent/ticker-posts

एसआईआर अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाए कार्यकर्ता-चौ अब्दुल वाहिद

सआईआर अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाए कार्यकर्ता-चौ अब्दुल वाहिद

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- समाजवादी पार्टी की आयोजित मासिक बैठक में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक वोट बनाए जाने का कार्य करने के साथ-साथ भाजपा की दोहरी मानसिकता को जग जाहिर करने का कार्य कर्ताओं को निर्देश दिया गया ।

आज अंबाला रोड स्थित आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का वोट बनवाने का कार्य किया जाए क्योंकि इसके पीछे भी भाजपा की सूची समझी मानसिकता है कि एक वर्ग विशेष के लोगों को मतदान से वंचित किया जा सके जिससे हमें मजबूती से कार्य करना होगा और कोई भी व्यक्ति वोट से वंचित न रहे इसका भी प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर धर्म की राजनीति के कर रही है और समाज को धर्म और जाति के नाम पर भटकने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी स्वास्थ्य  शिक्षा के प्रति कोई कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे कि आप व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में जिस प्रकार से कार्य किया जा रहे हैं वह भाजपा की दोहरी मानसिकता को उजागर हो रही है इसलिए हमें पूरी मजबूती के साथ कार्य करते हुए 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करनी है।पूर्व विधायक मनोज चौधरी प्रदेश सचिव मजहरी राणा पूर्व मंत्री लियाकत अली ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है क्योंकि जन भावनाओं के विपरीत कार्य हो रहे हैं ताकि एक बार फिर लोगों को गुमराह कर सत्ता प्राप्त कर सके।पूर्व मंत्री विनोद तेजियां वरिष्ठ नेता चौधरी साजिद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं फरहाद  आलम गाड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 2027 में जीत का लक्षण निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में जुड़ जाए ताकि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार का गठन हो सके और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन सके तभी परदेस की जनता खुशहाल हो सकती है और भाजपा को सत्ता से अलग करने के लिए हमें जनता के बीच जाना होगा।बैठक को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव  पदम सिंह किरण पाल राणा कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी  अच्छान यादव सुदेश गुर्जर राजेश शर्मा संदीप सैनी रमेश पवार हसीन कुरैशी सिद्धार्थ यादव मुस्तकीम राणा विधायक प्रतिनिधि हैदर मुखिया शोएब मलिकमहजबी खान आदि ने संबोधित किया बैठक में गौरव यादव हाजी खुर्शीद चौधरी जुमला सिंह सोनू नंबरदार गुलफाम अंसारी सैयद अहमद जिंदी गुर्जर मनीषा नाजिया आसिफ राणा सूरज प्रकाश मोहम्मद आफताब नरेंद्र कोटियां फिरोज अहमद शाहिद मंसूरी इमरान मलिक मुस्कान उषा खुशी राजकुमार बिरला जावेद भूरा हरीश सूरज प्रकाश सतीश कुमार वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के गोरखधंधे का किया भंडाफोड़,अवैध शराब की भारी खेप की बरामद