सीएचसी में ड्रॉप्स पिलाकर किया गया पोलियो अभियान का शुभारंभ
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत पोलियो बूथ का बच्चों को ड्रॉप्स पिलाकर शुभारंभ किया गया।
जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर नितिन कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो पोलियो जैसे रोग से बचाने का काम करती है। उन्होंने बताया कि यह अभियान रविवार 28 जून से शुरू होकर शुक्रवार तक चलेगा जिसमें घर घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान सूरज सिंह, रितेश कुमार, सुनीता भावना त्यागी आदि स्वास्थ्यकर्मियों समेत भाजपा नेता राजबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी, व्यापारी नेता कपिल डावर, अमरदीप प्रधान, मुकेश माहेश्वरी, पवन त्यागी, सारिका वालिया व ऊषा उपाध्याय समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ