Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर कप आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

सहारनपुर कप आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

रिपोर्ट मनोज कश्यप 

सहारनपुर-दि आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, (मटिया महल) के प्रांगण में आयोजित हुई सहारनपुर कप आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दि आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक आनंद शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य संतोष, एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित चौधरी और राकेश शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर और अपने पंजे की ताकत का लोहा मनवाया। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत फरहान ने ओवरऑल विनर का खिताब अपने नाम किया। उन्हें एसोसिएशन की ओर से कैश प्राइज और प्रतिष्ठित सहारनपुर कप की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 
सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता मे राशि ने स्वर्ण पदक, लाइबा ने रजत अंशु ने स्वर्ण, आर्यन ने स्वर्ण, सावन ने रजत पदक, सूरज ने कांस्य पदक, आमिर ने स्वर्ण, वर्णित ने रजत, शिवांश ने स्वर्ण, मोहम्मद अरमान ने स्वर्ण, अंकुश ने स्वर्ण, शौर्य चौधरी ने स्वर्ण, वरुण ने रजत, अमन छाबड़ा ने स्वर्ण, आमिर ने स्वर्ण, शिवम कुमार ने स्वर्ण, क्षितिज ने स्वर्ण, फरान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अंतरिक्ष सैनी और समीर की देखरेख में कुशल प्रबंधन रहा। वहीं, मुकाबलों के दौरान दुर्वेश सैनी, अनुष्का कंबोज, दीक्षा थापा और विनीता कुमारी ने ऑफिशियल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में दि आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष अंतरिक्ष सैनी, समीर, हिमांशु आदि का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मदरसे इस्लाम के वो मजबूत क़िले हैं जो इल्म की रोशनी फैलाते हैं और बुराइयों से बचना सिखाते हैं।-हज़रत मुफ़्ती आरिफ़ मज़ाहिरी