एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और पत्रकारों से हुए रूबरू
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- कार्यभार संभालते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह एक्शन मोड में नजर आए।उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और पत्रकारों से रूबरू होकर स्पष्ट किया कि जिले में जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से काम किया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि यदि किसी भी थाने में पीड़ितों की सुनवाई नहीं होती है तो संबंधित थानेदार की जवाबदेही तय की जाएगी। नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी को नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है तो वह सीधे पुलिस से संपर्क कर सकता है। अवैध खनन को लेकर एसएसपी ने कहा कि बांदा में तैनाती के दौरान भी खनन की कई शिकायतें थीं, जहां अवैध खनन पर सख्ती से लगाम लगाई गई थी।सहारनपुर में भी अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन फ्रॉड पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जनता और पुलिस के बीच विश्वास कायम करना उनकी प्राथमिकता है। हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने कहा कि जिले में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय हैं और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर अपराधियों की जानकारी साझा की जाएगी। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि थानों में आने वाले सभी फरियादियों की सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही शहर में घूम रहे संदिग्ध व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ