Ticker

6/recent/ticker-posts

आज भी प्रासंगिक हैं संत रविदास की शिक्षाएं और उपदेश-मदन कौशिक

श्री गुरु रविदास लीला समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न

आज भी प्रासंगिक हैं संत रविदास की शिक्षाएं और उपदेश-मदन कौशिक

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- श्रीगुरु रविदास लीला समिति मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक उत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक मदन कौशिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जीवन लीला को अभिनय के माध्यम से रंगमंच पर प्रदर्शित करने वाले सभी कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास ने जात-पात ऊंच-नीच,पाखंड वाद के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत किया।संत रविदास की शिक्षाएं और उपदेश आज भी प्रासंगिक है।समाजसेवी त्रिलोक सिंह ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।गुरु रविदास लीला समिति के अध्यक्ष और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्यामल प्रधान ने कहा कि कर्म मनुष्य का धर्म है।फल की चिंता किए बिना निरंतर अच्छे कर्म करने चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी को संत रविदास के आदर्शों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने में योगदान करना होगा।इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विशाल मुखिया,रविदास लीला समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस अनूसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि,भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बलजीत सिंह,रवि प्रकाश पप्पू,राजन कुमार,अशोक हरदयाल,रमेश कुमार भूषण,किशोर पाल,विजय पाल,अरविंद नौटियाल,सतीश कुमार,पवन दबोडिया,कृष्ण कुमार ,कुशलपाल सिंह,मोदीमल तेगवाल,मेहरचंद,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,किरणपाल सिंह,जयंती भूषण,कमल सिंह,विनोद कुमार,सोनित भूषण,अजय मुखिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-जिलाधिकारी