पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने लगाया सामुदायिक तालाब की भूमि खुर्दबुर्द करने का आरोप
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-जमालपुर में सामुदायिक तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कालोनी विकसित किए जाने का आरोप लगाते हुए पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट महिला पहाड़ी महासभा की अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ देवपुरा चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
इस दौरान मुस्कान नेगी ने कहा कि भूमाफिया द्वारा ग्राम जमालपुर में भानुप्रताप स्कूल से आगे राजा गार्डन मार्ग पर सामुदायिक तालाब की भूमि को खुर्दुबुर्द करते हुए अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही है।मुस्कान नेगी ने कहा कि हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण को अवगत कराए जाने के बाद प्राधिकरण ने तालाब की भूमि पर की गयी प्लाटिंग को सील कर दिया था।मुस्कान नेगी ने कहा कि प्राधिकरण के सील करने के बाद भी प्लॉट बेचे जा रहे हैं।जिससे प्राधिकरण की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को स्थलीय निरीक्षण कर सामुदायिक तालाब की भूमि को खुर्दुबुर्द करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।यदि कार्रवाई नहीं की गयी तो अन्य संगठनों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान महासचिव उमेशचंद्र पांडे,अन्नू वालिया, कविता ध्यानी,कुसुम नौटियाल,सोनू नेगी,मुन्नी बिष्ट,नीरज चौहान,जितेंद्र राणा,महक नेगी,मंथन नेगी,मोहित,रीटा,पंकज,मुकेश,विनोद,सागर,रिंकूपाल,अंशुल,अजय,आर्यन,देव,परविन्दर,सागर,निखिल ,प्रिन्स,गोल्डी,विक्रम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ