बोर्ड परीक्षार्थियों की सफलता के लिए विद्यालय में किया हवन यज्ञ का आयोजन
हरिद्वार बोर्ड परीक्षार्थियों की सफलता के लिए विद्यालय में किया हवन यज्ञ का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-डा.हरिराम आर्य इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा तथा गृह परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सफलता की कामना करते हुए यज्ञ का आयोजन किया गया।
वानप्रस्थ आश्रम आर्य नगर ज्वालापुर से आए स्वामी तेजस मुनि ने बताया कि यज्ञ का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अरविंद शर्मा के अनुरोध पर कक्षा 10एवं 12की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे छात्र-छात्राओं की सफलता एवं कक्षा 12के छात्रों को विद्यालय से विदाई के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान करने के उद्देश्य किया गया।उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण और मन शुद्ध होता है।यज्ञ के प्रभाव से हर मनोकामना पूर्ण होती है। यज्ञ के पश्चात पंडित राज बल शर्मा वैदिक न्यास की ओर से आयोजित आर्य संस्कृति व साहित्य ज्ञान परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया।परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए पंडित प्रभात मुनि ने बताया कि परीक्षा से पूर्व तेजस मुनि ने 1माह तक विद्यालय के कक्षा 6से 8तक के सभी छात्र- छात्राओं की प्रतिदिन 1 घंटा तैयारी करायी।उनके प्रयास से कक्षा 8 की छात्रा सिमरन सैनी ने प्रथम,कक्षा 7 की गोरी ने द्वितीय, तथा कक्षा 8 की खुशी वर्मा एवं कक्षा 6 की आस्था ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।न्यास की ओर से छात्राओं को क्रमशः 5000,3000 एवं 2000 रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया।छात्र अंशुल शर्मा,वैष्णवी,गौरव,तेजस शर्मा,कृष्ण सिंह नेगी,नैंसी,क्रांति नाइक,करीना सैनी,योगेश राजपूत,विनीत एवं राजीव कुमार को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपए प्रदान किए गए। वानप्रस्थ आश्रम के प्रधान आरके गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के में निरंतर योगदान कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अरविंद शर्मा तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं।उनके इस प्रयास में वानप्रस्थ आश्रम सदैव उनके साथ है।कार्यक्रम के समापन पर पंडित राजपाल शर्मा वैदिक न्यास के अधिष्ठाता प्रभात मुनि एवं सविता शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को प्रसाद के रूप में मिष्ठान्न वितरण किया गया।इस अवसर पर वानप्रस्थ आश्रम के उपप्रधान कामेंद्र आर्य,सुबोध गुप्ता,निर्मल सचदेवा,राजेंद्र बिष्ट, दिनेश कुमार शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक प्रवीण त्यागी,सरीन कुमार,श्रवण कुमार,दीपक मिश्रा,प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा,जागृति पंडित,राजीव कौशिक,नीरज कुमार,सुषमा शर्मा,यज्ञ राज भट्ट,निशा,राजेश ठाकुर,प्रेम, आशीष आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ