Ticker

6/recent/ticker-posts

सीओ रूचि गुप्ता ने पुलिस बल के साथ चलाया वाहन चैकिंग अभियान।नियमों का पालन न करने वालों को दी सख़्त चेतावनी

सीओ रूचि गुप्ता ने पुलिस बल के साथ चलाया वाहन चैकिंग अभियान।नियमों का पालन न करने वालों को दी सख़्त चेतावनी

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।लापरवाही नुकसान देह होती है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ रुचि गुप्ता ने पुलिस टीम के बाद बस स्टैंड हाथी गेट पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया।हेल्मेट न लगाने वाले बाइक सवारों व एक बाइक पर दो से अधिक सवारी को उन्होंने सख़्ती से नसीहत करते हुए कहा कि अपनी जान से खिलवाड़ करना अच्छा नहीं होता।सरकार ने क़ानून इसलिए बनाए हैं ताकि आप सुरक्षित रहें।सीओ रुचि गुप्ता ने कहा कि सभी को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना चाहिए।ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने चाहिएं।ज़्यादा तेज़ी से वाहन न चलाएं और नशा करके वाहन न चलाएं।सीओ रूचि गुप्ता द्वारा चैकिंग अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।कुछ वाहन चालक छोटी गलियों से इधर उधर भागते नज़र आए।इस दौरान क़स्बा इंचार्ज एसआई ललित कुमार, एसआई आशीष कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पेपर मिल रोड पर जेसीबी से ध्वस्त किया अतिक्रमण