लखनऊ से लौटे संगठन के संयोजक संजय वालिया का आशाओं ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- निर्धारित मानदेय एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर संयुक्त आशा संगठन का चल रहा धरना आज लखनऊ में मिले आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया और लखनऊ से लौटे संगठन के संयोजक संजय वालिया का आशाओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।निर्धारित मानदेय राज्य कर्मचारी का दर्जा एवं स्थानीय स्तर पर शोषण शोषण को रोके जाने की मांग को लेकर आशा कार्यत्रियों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पिछले 15 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था इसी बीच आशाओं का एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक संजय वालिया के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा था| आज लखनऊ से लौटे आशा कार्यकत्रियों एवं संगठन के संयोजक संजय वालिया का सीएमओ कार्यालय के बाहर आशाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान संयोजक संजय वालिया ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही प्रदेश सरकार आशाओं की समस्याओं का संज्ञान लेकर उन्हें हर संभव निश्तरित करने का प्रयास करेगी स्वास्थ्य मंत्री के मिले आश्वासन पर उन्होंने पिछले दो सप्ताह से अधिक चल रहे आशाओं के धरने को आज समाप्त किया जाता है उन्होंने सभी आशाओं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उन्हें यह सफलता मिली है।लखनऊ से लौटी आशाओं में सविता, सुमन, अलका, ममता,ललतेश लता महेश्वरी कला, ललिता, मिनाली, मैलिश, अनिता, कैलाशपुर, अमरेश, कमलेश सैनी, मिशा सैनी,माया, बलतेश, ऊषा, पूनम, बालेश, रीना, मोसम, रुखसाना, रूबी, संगीता, राखी,मीना, सुजाता और सुदेश का आशाओं ने स्वागत किया।

0 टिप्पणियाँ