Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रथम शुआई जिआओ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में सहारनपुर के खिलाड़ियों का जलवा, जीते कई स्वर्ण पदक

प्रथम शुआई जिआओ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में सहारनपुर के खिलाड़ियों का जलवा, जीते कई स्वर्ण पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- सहारनपुर के खिलाड़ियों ने के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रथम शुआई जिआओ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों की झड़ी लगा दी।

20 से 22 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन Shuai Jiao Association of India के अध्यक्ष डॉ. विष्णु सहाय के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। वहीं World Shuai Jiao Federation के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की उपस्थिति में प्रतियोगिता उच्च तकनीकी स्तर पर संपन्न हुई। सब-जूनियर बालिका वर्ग में अक्षिता सैनी और दिशा पुंडीर ने स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर का गौरव बढ़ाया, जबकि विधि, नव्या और ध्रुविका ने रजत पदक हासिल किए। जूनियर बालिका वर्ग में मिराल ने रजत पदक जीता, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में यवंतिका ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।सब-जूनियर बालक वर्ग में उद्भव धींगरा, उर्जित पंवार और मयंक ने स्वर्ण पदक जीते। अन्वय सिंह, इशिता अर्चना, आरव शर्मा, द्रोण चौधरी और अर्नव कुमार ने रजत पदक तथा आर्यन मक्कड़ और चैतन्य कर्णवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में जयंत गोयल और आशीष चौहान ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि वंश चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में अंशुल माथुर और शिवम तोमर ने स्वर्ण पदक तथा लविश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सहारनपुर से पहली बार सुषमा, पुनीत, पियूष, पुष्पेंद्र, हर्षित बिंदल, विभा और श्रुति गोयल ने रेफरी के रूप में भाग लिया। श्रुति गोयल को “बेस्ट रेफरी अवार्ड” से सम्मानित किया गया, जो जिले के लिए गर्व की बात है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सहारनपुर के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन शुआई जिआओ खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है और आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आशु वालिया ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभो को गृहण करने के लिए किया प्रेरित