आशु वालिया ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभो को गृहण करने के लिए किया प्रेरित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर+ महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की एन एस एस इकाई प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के सात दिवसीय विशेष सिविर में आज तृतीय दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट आशु वालिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सचिन कुमार जी डॉक्टर अभिमन्यु कुमार जी डॉक्टर निधि यादव जी के द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं एन एस एस गीत का गायन कर किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट आशु वालिया ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभो को गृहण करने के लिए प्रेरित किया और सभी से समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा कार्यक्रम अधिकारी डॉ सचिन कुमार जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्रभर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अभिमन्यू कुमार जी ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निधि यादव जी ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कैंप से जीवन में काम आने वाले विचारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित कियाकार्यक्रम का संचालन अंशुल और वंशिका द्वारा किया गया सभ्यता खंडवाल, संजना, अलीशा, दीपाली के द्वारा नृत्य प्रस्तुति की गयी अफसा,सोनी, हबीबा द्वारा गायन कर मोहित किया गया जाफर,आदित्य, गोरक्ष, विशाल, गोविंद निखिल, शानू,खुशी, लक्षिता,वंशिका आस मोहम्मद, श्लोक आदि ने प्रस्तुतियां दी
0 टिप्पणियाँ