Ticker

6/recent/ticker-posts

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए - मकवाना’

 सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए - मकवाना’

सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्त किया जाए

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना जनपद भ्रमण पर सोमवार को पहुंचे। उन्होने सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद सभागार, लक्सर में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवान ने नगर पालिका नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पर्यावरण मित्रों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उन्हें हर हाल में लाभ पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी तरह से कोई उत्पीड़न न किया जाए। सभी कार्मिकों को समय से उनका वेतन का भुगतान किया जाए एवं जो कार्मिक विगत 10वर्षों से संविदा के माध्यम से कार्य कर रहे है,उन्हें तत्काल नियमित करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो भी कार्मिक आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए है उन्हें संविदा एवं पीआरडी के माध्यम से रखा जाए तथा सभी को समान कार्य समान वेतन उपलब्ध कराया जाए।समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि पर्यावरण मित्रो द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से लोन के लिए जो आवेदन किया गया था,उसमें केवल 36लोगों को ही लोन उपलब्ध कराया गया तथा 85आवेदन पत्र बैंक में ही लंबित पड़े है,जिस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों को एक सप्ताह के भीतर बैंकों से समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए पर्यावरण मित्रो को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को जो भी वर्दी एवं सफाई उपकरण दिए जाते है,उन्हें नियमानुसार सभी को उपलब्ध कराए जाए। मृतक आश्रितों को 15दिन के भीतर नियुक्त कराने के भी निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए है उनके लिए शिविर आयोजित किए जाए,समय समय पर सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। बैठक में सुल्तानपुर नगर पंचायत ईओ प्रियंका ध्यानी सहित सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी,सफाई यूनियन के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी दस्तावेज बना रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार