कांग्रेस के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता
होली मिलन समारोह से कांग्रेस देगी सद्भावना का संदेश-मनोज सैनी
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 1मार्च को आयोजित किए जा रहे होली मिलन समारोह की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने बताया कि मध्य हरिद्वार स्थित बैंकट हॉल में आयोजित किए जा रहे होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी,कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता,गणमान्य लोग शामिल होंगे।
इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।सभी एक दूसरे से फूलों से होली खेलकर भाईचारे,सौहार्द एवं सद्भावना का संदेश देंगे।उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और खुशियों का पर्व होली समाज को एकजुटता और प्रेम का संदेश देता है।लेकिन भाजपा पर्वों के माध्यम से भी राजनीति कर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है,जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। मनोज सैनी ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज को एकजुटता का संदेश देगा।वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी एवं विकास चंद्रा ने कहा कि सामाजिक एकता का संदेश देते हुए एक दूसरे के साथ होली की खुशीयां बांटे और समाज में नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें।वार्ता में विकास चंद्रा, विशाल प्रधान,आशु भारद्वाज,निखिल सोदाई,अखिल त्यागी,सागर बेनीवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ