राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने दी एसएसपी को शुभकामनाएं
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को गुरुनानक देव का चित्र भेंटकर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सुनील सेठी ने एसएसपी से होली पर तेज गति से बाइक बाइक चलाकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की।सेठी ने कहा कि कुछ लोग तेज गति से बाइक आदि चलाकर सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं।जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।ऐसे लोगों पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।हरमिंदर सिंह ने कहा कि होली पर तेज गति से वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर लगाम लगाने के लिए रणनीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में अर्पण ग्रोवर,प्रशांत लाम्बा,भूषण लाल,अमित बजाज,सौरभ अरोड़ा शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ