Ticker

6/recent/ticker-posts

वंचित व शोषित वर्ग की आवाज है भीम आर्मी जय भीम- सन्नी गौतम

वंचित व शोषित वर्ग की आवाज है भीम आर्मी जय भीम- सन्नी गौतम

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर- शहर से सटे गाँव चकहरेटी पहुंचने पर भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम ने कहा कि भीम आर्मी जय भीम संगठन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहा है और संगठन का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार को मजबूती देना है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर संगठन को और सशक्त किया जाएगा तथा युवाओं को जोड़कर एक मजबूत टीम तैयार की जाएगी। इस अवसर पर संजय करसानिया ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर विस्तार देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान अविनाशी कालरा, विपिन बर्मन, राजा कुमार, बिट्टू समेत संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मदरसे इस्लाम के वो मजबूत क़िले हैं जो इल्म की रोशनी फैलाते हैं और बुराइयों से बचना सिखाते हैं।-हज़रत मुफ़्ती आरिफ़ मज़ाहिरी