Ticker

6/recent/ticker-posts

सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण, जानकारी पाकर गदगद हुए विद्यार्थी

सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण, जानकारी पाकर गदगद हुए विद्यार्थी

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-स्टेट हाईवे 59 किनारे स्थित सोफिया इंटरनेशनल स्कूल नागल के कक्षा छः से ग्यारहवी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को  आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार माजी के मार्गदर्शन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की सहारनपुर शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आईआईटी के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तथा तकनीकी अनुसंधान गतिविधियों को नज़दीक से समझा। भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। जिससे विद्यार्थियों में उच्च तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने की प्रेरणा मिली। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव बताया। इस अवसर पर आईआईटी स्टॉफ सहित कॉर्डिनेटर अर्पिता विजन और विज्ञान विषय की अध्यापिका शिवानी शर्मा समेत आदि साथ रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मदरसे इस्लाम के वो मजबूत क़िले हैं जो इल्म की रोशनी फैलाते हैं और बुराइयों से बचना सिखाते हैं।-हज़रत मुफ़्ती आरिफ़ मज़ाहिरी