एल्पाइन पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-एल्पाइन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ एक भव्य विदाई समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में नए अध्याय की सशक्त शुरुआत को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें ज्ञान, आशा एवं सफलता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री षकील अहमद ने अपने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जिसमे मुख्य रूप से प्रो. माजिद जमील (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली) व प्रमुख वक्ताओं में माॅ षाकुम्भरी विष्वविद्यालय से श्रीमती कोमल त्यागी (मनोविज्ञान विशेषज्ञ), डॉ.आर्चासावी त्यागी (वनस्पति विज्ञान विशेषज्ञ), डॉ. कृष्णा आनंद (रसायन विज्ञान विशेषज्ञ), डॉ. कमलप्रीत कौर (प्रबंधन एवं वाणिज्य विशेषज्ञ), सुश्री आस्था जोशी तथा श्री भाव्य सोम गर्ग (कानूनी अध्ययन विशेषज्ञ) शामिल रहे। वक्ताओं ने अपने अनुभव एवं ज्ञान विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विषय एवं करियर चयन की उपयोगी सलाह दी, जिससे वे अपने भविष्य को सफल एवं सशक्त बना सकें। इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने मे माॅ षाकुम्भरी विष्वविद्यालय के काॅर्डिनेटर श्री रंजन गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक एवं खेल गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया।

0 टिप्पणियाँ