Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश में गिल्ली-डंडा खेल को मिलेगी नई पहचान : प्रदेश एसोसिएशन का हुआ गठन, पुण्य गर्ग अध्यक्ष और मुस्तकीम अंसारी बने सचिव

उत्तर प्रदेश में गिल्ली-डंडा खेल को मिलेगी नई पहचान : प्रदेश एसोसिएशन का हुआ गठन, पुण्य गर्ग अध्यक्ष और मुस्तकीम अंसारी  बने सचिव

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-पारंपरिक खेल संस्कृति को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल की गई है। पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गर्ग के देहरादून रोड स्थित आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश गिल्ली डंडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को संरक्षक, अशोक सक्सेना को चेयरमेन, पुण्य गर्ग को अध्यक्ष, सोनी भरत, पंकज गर्ग, राजेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लाल धर्मेंद्र प्रताप को उपाध्यक्ष, मौ. मुस्तकीम अंसारी को सचिव, रविंद्र कुमार भरत को वरिष्ठ सहसचिव, मशहूर अली को सहसचिव,  सरिता प्रजापति को वरिष्ठ सह-सचिव, अमित कुमार को सहसचिव, चौधरी हैदर गुर्जर को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट मौ. मुरसलीन को  कानूनी सलाहकार, साजिद अली को मीडिया प्रभारी, दिव्यांशु सक्सेना को मैनेजर, तंजीम फातिमा, विष्णु चाहर, अन्नया अग्रवाल, सलाउद्दीन मलिक को मुख्य सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया। 
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सजय गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए गिल्ली-डंडा खेल के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नवनियुक्त संरक्षक और सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ.अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि गिल्ली-डंडा हमारी मिट्टी से जुड़ा खेल है। प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन के गठन से अब इसे न केवल सरकारी मान्यता और संसाधन मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होने कहा कि गिल्ली-डंडा की प्रदेश इकाई का गठन होने से अब खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आधिकारिक अवसर मिल सकेगा।
उत्तर प्रदेश गिल्ली डंडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष पुण्य गर्ग ने कार्यभार संभालते ही इस खेल को विशेष बढावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य इस खेल को प्रदेश के हर स्कूल और विश्वविद्यालय तक पहुँचाना है। हम जल्द ही जिला और प्रदेश स्तर पर विधिवत प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू करेंगे ताकि युवाओं को इस पारंपरिक खेल से फिर से जोड़ा जा सके। उन्होने कहा कि जिस तरह कबड्डी और खो-खो को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, उसी तर्ज पर गिल्ली-डंडा को भी खेलो इंडिया अभियान में शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से इसे ओलंपिक से मान्यता दिलाने की दिशा में सार्थक प्रयास करने की पुरजोर अपील की।नवनियुक्त सचिव  मौ. मुस्तकीम अंसारी ने आगामी योजनाओं को साझा करते हुए कहा, हमारा प्राथमिक लक्ष्य प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना और जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता व संचालन मौ. मुस्तकीम अंसारी के द्वारा किया गया। बैठक मे कई नवनियुक्त पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।