Ticker

6/recent/ticker-posts

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।

रिपोर्ट विवेक जैन/धर्मेंद्र अनमोल

बागपत- संत निरंकारी मिशन का एक  दिवसीय निरंकारी संत समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने फरमाया कि बिना परमात्मा की जानकारी के बगैर प्यार नम्रता सहनशीलता संभव नहीं है।

जिस प्रकार से हम किसी भी अनजान व्यक्ति से सांसारिक व्यवहार नहीं कर पाते इस प्रकार बिना पहचान के परमात्मा से भी व्यवहार संभव नहीं ।सत्संग का संचालन मेरठ से आए आशीष जी ने किया। सत्संग के दौरान अनेक महात्माओं ने बहनों ने अपने गीत, प्रवचन, व्याख्यान आदि से मिशन के जानकारी दी, विभिन्न स्थानों से चलकर आए कवियों ने भी बहुभाषीय कविताएं प्रस्तुत की जो सत्य के प्रचार का मुख्य आकर्षण रही। मेरठ जोन के जोनल इंचार्ज श्री कुंवरपाल जी की ओर से संचालक,श्री यशवीर जी ने विभिन्न स्थान से आए हुए संत महात्मा , भाई बहनों का धन्यवाद ज्ञापन किया और साथ ही साथ प्रशासन से प्राप्त की गई प्रशासनिक सेवाओं का, प्रशासन को धन्यवाद दिया। सत्संग के दौरान बहुत भारी मात्रा में उमड़ा सैलाब ने मिशन की शिक्षाओं को एवं सत्य के बगैर इंसान का गुजारा नहीं, प्रमाणित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।