Ticker

6/recent/ticker-posts

कैरम प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभ

 कैरम प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद - देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज में यूनानी दिवस समारोह के दौरान चल रहे खेलों की श्रंखला में दूसरे दिन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खिलाडिय़ों उत्साह दिखाया।

स्पोट्र्स एंड कल्चरल कमेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के ग्रुप ए के सेमीफाइनल में एहतेशामुलहक व मंतशा खान, ग्रुप बी में मोहम्मद अली व अब्दुल बासित, ग्रुप सी में साहब अहमद व साहिल तथा ग्रुप डी में लायबा खान व अंजुम अख्तर विजयी रहे। सेमीफाइनल के बाद साहब अहमद, साहिल, एहतेशामुलहक और अब्दुल बासित ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में साहब अहमद प्रथम और साहिल द्वितीय रहे। इस मौके पर डा. रूमाना, डा. हिलाल हमीद, डा. मोहम्मद आरिफ, डा. फैसल एवं डा. आदिल सरफराज आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम