Ticker

6/recent/ticker-posts

शालू ने यूजीसी-नेट में परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

शालू ने यूजीसी-नेट में परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- क्षेत्र के सैनपुर उर्फ शहजादपुर निवासी दीपचंद की बेटी शालू ने अपने दूसरे प्रयास में यूजीसी-नेट (हिंदी विषय) की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रामपुर मनिहारान के राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजू कुमार ने बताया कि छोटी बहन शालू शुरु से ही परिश्रमी एवं मेधावी छात्रा रही हैं। दूसरी बहन राधा ने भी पिछले वर्ष हिंदी विषय से नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीं, शालू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवारजनों को दिया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की माहौल है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम