Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

 बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -आरके पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। इसे देख बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि हुई।

प्रधानाचार्या मोनिका कपूर ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बच्चों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना। प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने के जो टिप्स बच्चों को दिए हैं, वह उस पर अमल करेंगें। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर पढ़ाई को लेकर अनावश्यक दबाव न डालने की अपील भी की। शिक्षकों ने छात्रों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, योग एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन राजेश चौहन व डा. कुलदीप राणा ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा जैसे कार्यक्रम छात्रों के मानसिक विकास एवं आत्मबल को बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम