सहारनपुर के दो एथलीट उत्तर प्रदेश राज्य राज्य पैदल चाल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे 6वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन पीलीभीत जिले के नत्था देवी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में 8 फरवरी को होगा। उक्त राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सहारनपुर जिले के पैदल चाल खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व मे एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, संजीव कुमार द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा भेजे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के समय मानकों के अनुरूप जिले के एक बालिका सहित दो खिलाड़ियों ने ही सफलता अर्जित कर सहारनपुर जिले की पैदल चाल टीम में स्थान प्राप्त किया है। उन्होने बताया कि बालिकाओं में कुमारी श्रीरानी 05 किलोमीटर के लिए और बालकों में अंकुर कुमार कश्यप 10 किलोमीटर पैदल चाल के लिए चयनित किए गए। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने राज्य स्तरीय पैदल चाल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुमारी श्रीरानी और अंकुर कश्यप ने अपनी मेहनत से टीम में स्थान बनाया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर पदक जीतेंगे और सहारनपुर जनपद का नाम रोशन करेंगे। चयनित दोनो खिलाड़ियों को चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, दीपक शर्मा भगत, अविनाश कुमार बिट्टू, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, पॉपिन कुमार, सुमित चौधरी, गौरव चौहान, मनीष कुमार, सोनवीर सिंह, मनोज प्रजापति, नूरीन जहां आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ