आबादी में घुसे हाथियों के पीछे स्कूटी सवार ने दौड़ाई स्कूटी, टीम तलाश में जुटी
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में रात के वक्त दो जंगली हाथी आबादी में घुस आए,लेकिन स्कूटी सवार एक व्यक्ति हाथियों को परेशान करता दिखाई दिया।व्यक्ति की यह हरकत उसकी जान पर भी भारी पड़ सकती सकती थी, क्योंकि जैसे ही उसने हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ाई,तभी एक हाथी हमला करने के लिए पलट गया।गनीमत रही कि पीछे वन विभाग और स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया और हाथी आगे की तरफ चल दिए।
मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।वन विभाग की टीम व्यक्ति की तलाश कर रही है।दरअसल, जगजीतपुर क्षेत्र में पिछले कई सालों से जंगली हाथियों की दस्तक जारी है। बीती देर रात जंगल से निकल कर दो जंगली हाथी कॉलोनी में घुस आए।रोजाना की तरह हाथी शांतिपूर्वक विचरण कर रहे थे।तभी एक स्कूटी सवार व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। व्यक्ति ने जानबूझ कर हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ानी शुरू कर दी। इस बीच वन विभाग की टीम भी हाथियों को जंगल में खदेड़ रही थी।वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार को काफी समझाया लेकिन वो नहीं माना।आखिर में उसने फिर से हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ा दी।स्कूटी को पास आता देख एक टस्कर हाथी स्कूटी सवार की तरफ मुड़ गया।गनीमत रही कि पीछे दौड़ रही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। शोर को सुनकर हाथी आगे की तरफ निकल गए और उन्होंने स्कूटी सवार पर हमला नहीं किया। स्थानीय लोगों ने हाथी और व्यक्ति का वीडियो बना लिया।वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के मुताबिक स्कूटी सवार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उसकी पहचान के लिए वन विभाग की टीम को निर्देश दे दिए हैं।हाथियों की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। आबादी में घुसे वन्यजीवों से छेड़छाड़ न की जाए।उनकी फोटो,वीडियो और सेल्फी लेना लोगों को मुश्किल में डाल सकता है।
0 टिप्पणियाँ